फर्रुखाबाद: कायमगंज में उद्योग व्यापार संगठन ने उतारी गणपति बप्पा की आरती

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित पटवन गली लोहे वाली गली में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर पूरा क्षेत्र ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। गणेशोत्सव को लेकर स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। पंडाल में स्थापित विघ्नहर्ता भगवान गणेश की मनमोहक प्रतिमा के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

कायमगंज
कायमगंज

व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने की महाआरती

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम ने संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की और आरती उतारकर क्षेत्र की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। आरती के पश्चात उपस्थित सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया और सभी ने प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

भजन-कीर्तन पर झूमीं महिला श्रद्धालु

धार्मिक अनुष्ठान के दौरान माताएं और बहनें बड़ी संख्या में एकत्र हुईं। महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए मधुर भजन-कीर्तन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। भजनों की धुनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी का यह पर्व सभी को एकजुट करने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का माध्यम बना है।

कायमगंज
कायमगंज

गणपति उत्सव में उमड़ा जनसैलाब

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम, श्यामू गुप्ता, विनय सक्सेना, लखपति सक्सेना, दिलीप वर्मा, अभिषेक गुप्ता, सीताराम सक्सेना, अमित सेठ, विनोद सक्सेना, देव गुप्ता, विनीत सेठ, उमंग सेठ, अमित पालीवाल, कालू शर्मा, हैप्पी शर्मा, चंदन सक्सेना, बबलू टेलर और राजू पटवा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने विघ्नहर्ता से समस्त भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना की।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें