फर्रूखाबाद : भारी बारिश के कारण कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

Farrukhabad News : जनपद फर्रूखाबाद में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर के निर्देशों का पालन करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने 26 सितंबर, शनिवार को सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित करने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

फर्रूखाबाद
फर्रूखाबाद

सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा नियम

यह अवकाश जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों के अंतर्गत आने वाले कक्षा 01 से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में लागू रहेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बच्चों की सुरक्षा प्राथमिक दायित्व है, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है।

प्रशासन ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी इस आदेश की प्रतिलिपि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित जनपद के समस्त प्रबंधकों, प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों को भेज दी गई है। प्रशासन ने सभी स्कूल संचालकों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

फर्रूखाबाद दर्पण
फर्रूखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें