फर्रुखाबाद : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार रुपए के इनामी चोर माल सहित गिरफ्तार – भेजा जेल

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद की एसओजी, सर्विलांस और शमसाबाद थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 25-25 हजार रुपये के इनामी व लम्बे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों पर शमसाबाद, नवाबगंज और मेरापुर थाना क्षेत्रों में चोरी के सात मुकदमों में वांछित थे।

शमशाबाद
शमशाबाद

चोरी के सामान के साथ पकड़े गए आरोपी

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जनपद शाहजहांपुर के इस्लाम नगर निवासी साकिर उर्फ चूहा और मस्जिद नगला निवासी भूरे उर्फ बाटा के रूप में हुई है। दोनों की तलाश लंबे समय से की जा रही थी। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के बैटरी और इन्वर्टर बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।

पूछताछ में सामने आई सामान बेचने की बात

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चोरी किए गए सामान को बेचने की बात बताई है। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान चोरी की वारदातों से संबंधित है। भूरे उर्फ बाटा के खिलाफ अलग-अलग थानों में नौ मुकदमे दर्ज है, जबकि साकिर उर्फ चूहा के खिलाफ 33 मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

पुलिस लाइन में किया गया खुलासा

पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सात चोरी के मुकदमों की विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें