फर्रुखाबाद : पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने 4 निरीक्षक और 7 उपनिरीक्षकों के किए तबादले, देखें लिस्ट

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद में शांति और कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने देर रात कार्रवाई करते हुए पुलिस महकमे में फेरबदल किया। जारी आदेश के अनुसार 4 निरीक्षकों और 7 उप निरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण करना और जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखना है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

निरीक्षकों को सौंपी गई नई जिम्मेदारियां

बता दें कि निरीक्षक रहमत खां को पुलिस लाइन से प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ/IGRS बनाया गया है। वहीं निरीक्षक प्रेमचंद को पुलिस लाइन से प्रभारी एएचटीयू की कमान सौंपी गई है। कोतवाली फतेहगढ़ में तैनात निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि निरीक्षक प्रमोद कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी डायल 112 की जिम्मेदारी दी गई है।

चौकी प्रभारियों और सेल में हुआ बदलाव

उप निरीक्षकों के तबादलों में संदीप कुमार गौतम को थाना कमालगंज से प्रभारी आयोग सेल भेजा गया है। मोहित द्विवेदी को थाना मऊ दरवाजा से चौकी इंचार्ज खुदागंज थाना कमालगंज बनाया गया है, जबकि खुदागंज चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र को थाना मऊदरवाजा भेजा गया है। पुलिस लाइन से राजेश कुमार द्विवेदी को चौकी नखास कोतवाली फर्रुखाबाद, आशीष कुमार सिंह को चौकी रायपुर थाना मऊदरवाजा, और शाकिर अली को चौकी तिकोना का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा सतीश चंद्र अग्रवाल को व्यापारी प्रकोष्ठ/दृष्टि सेल का प्रभार सौंपा गया है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें