फर्रुखाबाद : कायमगंज में पानी से भरे खेत में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां निवासी विनोद सक्सेना का 13 वर्षीय पुत्र सूरज अपने भाइयों नन्हे, चंदू व दोस्त राजपाल यादव के 10 वर्षीय पुत्र मोनू के साथ घर से कुछ दूरी पर खेत में भरे पानी में नहाने गया था।

कायमगंज
कायमगंज

नहाते समय अचानक फिसला पैर और गहराया संकट

खेत में जमा पानी में सूरज और मोनू नहाने के लिए उतर गए, जबकि नन्हे और चंदू खेत के किनारे खड़े होकर उन्हें देख रहे थे। नहाते समय अचानक सूरज और मोनू का पैर फिसला और देखते ही देखते दोनों बच्चे गहरे पानी में ओझल हो गए।

कायमगंज
कायमगंज

परिजनों को दी सूचना, पहले मासूम को निकाला बाहर

पानी में डूबते बच्चों को देख किनारे खड़े नन्हे और चंदू घबराकर तुरंत घर की ओर दौड़े और परिजनों को पूरे हादसे की जानकारी दी। मासूमों के डूबने की खबर मिलते ही परिजन आनन फानन ग्रामीणों में मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से सूरज को बाहर निकाला गया और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर विपिन ने सूरज को मृत घोषित कर दिया।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गोताखोरों का रेस्क्यू

बच्चों के डूबने की सूचना परिजनों व ग्रामीणों के द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दूसरे बच्चे मोनू की तलाश के लिए पुलिस ने शमशाबाद क्षेत्र के गांव समैचीपुर चितार निवासी गोताखोर हसीन खान और काले खान को बुलाया, साथ ही एनडीआरएफ की टीम को भी सूचित किया। गोताखोर हसीन खान व काले खां ने पानी में उतरकर लगभग 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद मोनू के शव को भी ढूंढ निकाला।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों के खेत में भरे पानी में डूबने की सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एक बच्चे को स्थानीय लोगों ने पहले ही बाहर निकाल लिया था, जबकि दूसरे बच्चे के शव को गोताखोरों की मदद से निकाला गया। पुलिस ने दोनों मृतक बच्चों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कायमगंज
कायमगंज

परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, गांव में छाया मातम

दोनों मासूम की मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक सूरज के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक सूरज अपने सात भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर था, जबकि मृतक मोनू के पिता राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मोनू अपने चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था और कक्षा 6 में पढ़ाई कर रहा था।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें