फर्रुखाबाद : कायमगंज में JCI एल्युमनाई क्लब ने मनाया फॉर्मेशन डे, NCC कैडेट्स और छात्राओं को दिया जीवनरक्षक ‘CPR’ का प्रशिक्षण

Farrukhabad News : मंगलवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थिति शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान के प्रांगण में JCI एल्युमनाई क्लब (ज़ोन 2) द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर दो कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। “नमस्ते इंडिया 2.0” और “लाइफगार्ड – बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग” नाम से आयोजित इन कार्यक्रमों में विद्यालय की छात्राओं और NCC कैडेट्स ने भारी उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक दायित्वों के प्रति सजगता और किसी भी आपात स्थिति में जीवन बचाने के हुनर का विकास करना रहा।

कायमगंज
कायमगंज

आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सीखीं जीवनरक्षक तकनीकें

कार्यक्रम के दौरान “नमस्ते इंडिया 2.0” के जरिए राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सहभागिता और युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। वहीं दूसरे सत्र में प्राथमिक चिकित्सा के गुर सिखाए गए। सीएचसी की डॉ. भावना राजपूत ने छात्राओं व कैडेट्स को आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने और ‘सीपीआर’ देने का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान NCC कैडेट्स ने मॉक ड्रिल के माध्यम से दिखाया कि किसी दुर्घटना या संकट के समय तुरंत और सटीक प्रतिक्रिया कैसे दी जानी चाहिए।

कायमगंज
कायमगंज

वरिष्ठ अतिथियों की उपस्थिति ने बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में कायमगंज कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ला और शकुंतला देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सीएचसी की डॉ. भावना राजपूत एवं एनसीसी सह-अधिकारी लेफ्टिनेंट शिल्की मिश्रा ने शिरकत की। जेसी आयुषी अग्रवाल ने मंच का कुशलतापूर्वक संचालन किया। आयोजकों ने कहा कि क्लब का निरंतर प्रयास युवाओं को समर्थ, जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाना है। अंत में टीम ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

कायमगंज
कायमगंज

शहर के गणमान्य लोगों और क्लब पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर JCI प्रेसिडेंट जेसी राजन गुप्ता, कोषाध्यक्ष जेसी रसिक अग्रवाल, सचिव जेसी रोहित गुप्ता, रीजनल चेयरमैन जेसी अंकित अग्रवाल और प्रोग्राम चेयरमैन जेसी वैभव सिंघल प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा जेसी मोहित गर्ग, जेसी अंकुर मित्तल, जेसी सनी गुप्ता, जेसी विवेक बंसल, जेसी हिमांशु रस्तोगी, जेसी शशांक दुबे और जेसी सुधाकर दुबे सहित कई गणमान्य लोग एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें