Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद में नाले में गिरने से 4 साल के मासूम की दर्दनाक मौत गई। पूरा मामला मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के कर्बला मार्ग है। बता दें कि शनिवार को टाउन हॉल निवासी आकाश शाक्य का 4 वर्षीय पुत्र रिवांश घर में बाहर टॉयलेट करने गया था। लेकिन जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जब रिवांश नहीं मिला तो परिजनों और मोहल्लेवासियों ने घर के बाहर नाले में गिरने की आशंका जताई।

NDRF, पुलिस और नगर पालिका ने रातभर चलाया सर्च ऑपरेशन
बच्चे के नाले में गिरने की आशंका में परिजनों और मोहल्लेवासियों ने नाले में घुसकर काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मोहल्लेवासियों ने नाले में बच्चे के गिरने की सूचना पुलिस और नगरपालिका को दी। सूचना मिलते ही मऊदरवाजा पुलिस और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। सूचना पर पहुंची NDRF की टीम ने दो जेसीबी के साथ नाले में देर रात तक मासूम की नाले में खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
500 मीटर दूर खेत में मिला शव, रो-रोकर बेहाल हुआ परिवार
रविवार सुबह घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक खेत में मासूम रिवांश का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि नाले के तेज बहाव में बहकर बच्चा आगे पुलिया के पास पाइप के जरिए खेत में चला होगा। इकलौते बेटे का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। माता कोमल शाक्य और पिता आकाश का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता आकाश ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न कराने की बात कही जिसपर पुलिस पंचनामा बाहर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

4 फीट गहरे नालों को लेकर स्थानीय लोगों में रोष
स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र से गुजर रहा नगर पालिका का नाला करीब 4 फीट गहरा है और कई जगहों पर पूरी तरह खुला हुआ है। बारिश के दौरान नाला लबालब भर जाता है और पानी का बहाव अत्यंत तेज हो जाता है। मोहल्ला वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे जानलेवा खुले नालों को जल्द से जल्द ढकने का प्रबंध किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की किसी अनहोनी से मासूमों को बचाया जा सके।

























