फर्रुखाबाद : बिना अनुमति प्रदर्शन करने और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने में 6 सपाइयों पर मुकदमा दर्ज

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने भोलेपुर ओवरब्रिज के नीचे से अंबेडकर तिराहा तक पैदल मार्च निकाला था। इस मामले में कर्नलगंज चौकी प्रभारी मूलेंद्र सिंह ने बुधवार शाम को पांच नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, यह पूरा प्रदर्शन बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के किया जा रहा था।

सड़क पर पुतला दहन और यातायात प्रभावित

प्रदर्शन के दौरान मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। इससे रास्ते से गुजरने वाली स्कूली छात्राओं, महिलाओं और स्थानीय दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाया। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

पुलिस ने शांत कराया माहौल, साक्ष्य किए जमा

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जलते पुतले की आग बुझाई और भीड़ को तितर-बितर कर यातायात व्यवस्था को फिर से सामान्य कराया। दर्ज प्राथमिकी में आयुष यादव, अनुराग यादव, अरविंद यादव, संजू यादव और रवि यादव समेत अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि पूरी घटना की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के जरिए साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें