फर्रुखाबाद : इटावा-बरेली हाईवे पर तेज ट्रेलर ने मारी बाइक में टक्कर, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत – परिवार में मचा कोहराम

Farrukhabad News : गुरुवार की देर रात जनपद फर्रुखाबाद के इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव गांधी निवासी रामचरन जाटव के 30 वर्षीय मोहन के रूप में हुई। बता दें कि मोहन फर्रुखाबाद में पल्लेदारी का काम करता था, काम खत्म करके रोज की तरह बाइक से घर लौट रहे थे। तभी हाईवे पर जमापुर चौराहा के पास ओवरटेक करते समय उसकी बाइक अल्हागंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में मोहन गंभीर रूप से घायल हो गए।

फर्रुखाबाद
मृतक मोहन का फाइल फोटो

अस्पताल में शिनाख्त और कानूनी कार्रवाई

गंभीर रूप से घायल मोहन को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उन्हें चिकित्सीय परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर उनकी शिनाख्त की। मोहन मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजेपुर थानाध्यक्ष दर्शन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक जांच में ओवरटेक करने के दौरान बाइक के ट्रेलर से टकराने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल स्थिति साफ होगी।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

वहीं परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहन अपने पांच भाइयों में सबसे छोटे था मोहन की मौत की सूचना पर पत्नी शीला, मां रामा देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं उन्होंने बताया कि मृतक के एक बेटा सुमित व दो बेटियां प्रियंका और सपना है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें