फर्रुखाबाद : रोटरी क्लब ने प्रथम चार्टर दिवस पर छात्राओं के लिए लगाया भव्य ‘आरोग्य संकल्प’ स्वास्थ्य शिविर

Farrukhabad News : रोटरी क्लब ऑफ फर्रुखाबाद ने अपने प्रथम चार्टर दिवस को बेहद खास और सेवाभाव के साथ मनाया। इस अवसर पर लोहाई रोड स्थित एन.ए.के.पी. इंटर कॉलेज में ‘आरोग्य संकल्प’ कार्यक्रम के तहत छात्राओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना और उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना रहा।

विशेषज्ञों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, बांटी गईं दवाएं

शिविर में शहर के जाने-माने चिकित्सकों रोटेरियन डॉ. वी.के. गुप्ता, एन्स डॉ. सरोज बाला सिंह, रोटेरियन डॉ. अनुराग अग्रवाल, रोटेरियन डॉ. रोहित तिवारी और एन्स डॉ. आकांक्षा तिवारी ने छात्राओं का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉक्टरों की टीम ने छात्राओं को व्यक्तिगत साफ-सफाई और सही दिनचर्या अपनाने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इसके साथ ही जरूरतमंद छात्राओं को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है रोटरी क्लब

क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन दीपक खन्ना ने रोटरी के सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रोटरी क्लब समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार प्रयासरत है। हमारा लक्ष्य सेवा कार्यों के माध्यम से जनकल्याण और शहर का उत्थान करना है। वहीं, क्लब सचिव रोटेरियन संदीप अग्रवाल ने कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन उदित अग्रवाल और कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती इंदु मिश्रा सहित सभी सहयोगियों व डॉक्टरों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

सहयोग और प्रतिबद्धता के साथ संपन्न हुआ आयोजन

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के अनेक सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर रोटेरियन हर्षित मेहरोत्रा, अभिषेक साध, अंकुर रस्तोगी, वासु अग्रवाल, एन्स डॉ. रीतू गुप्ता, मोनिका खन्ना, रुचि अग्रवाल और साक्षी साध समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। क्लब ने संकल्प लिया कि वह आने वाले समय में भी सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें