Farrukhabad News : शिक्षक एवं स्नातक खंड चुनाव–2026 को लेकर जनपद फर्रुखाबाद में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने शिवम पटेल को जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस मनोनयन का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करना और स्थानीय स्तर पर संगठन की पकड़ को और मजबूत बनाना है।

जिम्मेदारी मिलने पर जताया आभार
जिम्मेदारी मिलने के बाद नवनियुक्त प्रभारी शिवम पटेल ने पार्टी नेतृत्व का दिल की गहराइयों से शुक्रिया और आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व और यूथ ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जताया गया यह विश्वास, स्नेह और मार्गदर्शन ही उनकी असली ताकत है। इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।
समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प
नवनियुक्त प्रभारी ने पूरी ईमानदारी, मेहनत और मजबूती के साथ अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प दोहराया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के प्रत्याशियों को कामयाबी दिलाने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। संगठन की मजबूती और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरने की रणनीति बनाई जा रही है।

























