फर्रुखाबाद : उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं का तुरंत होगा समाधान, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की एक बैठक आयोजन किया गया। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, और ‘एक जनपद एक उत्पाद’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि व्यापारियों और उद्यमियों के आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर तुरंत निस्तारण किया जाए।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

आवारा पशुओं और अतिक्रमण पर प्रशासन का कड़ा रुख

शहर में आवारा गोवंश और अवैध अतिक्रमण की बढ़ती समस्या पर जिलाधिकारी ने बेहद गंभीरता से संज्ञान लिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष टीम गठित कर अतिक्रमण और आवारा पशुओं के खिलाफ अभियान चलाया जाए। सड़कों पर खुले में मवेशी छोड़ने वाले पालकों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा, बंदरों की समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका और वन विभाग को आपसी तालमेल बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

व्यापारियों से सहयोग की अपील और नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

जिलाधिकारी ने व्यापारियों से अपील की कि वे बाजार में स्वच्छता, सुरक्षा और सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने दुकानदारों से सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करने की प्रेरणा देने को कहा। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि हिदायत के बावजूद सड़कों पर अस्थाई रूप से अवैध अतिक्रमण किया गया, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ ₹500 का अर्थदंड वसूला जाएगा। बैठक के दौरान युवा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सन्देश अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रबल माहेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें