फर्रुखाबाद : घर में पोंछा लगाते समय सांप के डसने से महिला की बिगड़ी हालत, अस्पताल में मौत – परिजनों संग जड़ी-बूटी देकर भगत ने जान बचाने की कोशिश

Farrukhabad News : बुधवार की सुबह जनपद फर्रुखाबाद के कम्पिल थाना क्षेत्र के गांव पुरौरी निवासी दीपक दुबे की 35 वर्षीय पत्नी दीपिका सुबह घर में पोंछा लगा रही थीं, तभी अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। दीपिका की चीखने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में गंभीर रूप घायल दीपिका को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया।

कायमगंज
मृतका दीपिका दुबे का फाइल फोटो

इलाज के दौरान तोड़ा दम

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने महिला को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में उच्च चिकित्सा के लिए लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन लोहिया अस्पताल ले जाने से पहले ही महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों ने सांप को लाठी-डंडों से मारकर पॉलीथिन में बंद किया और अस्पताल ले आए। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे 15 वर्षीय बेटे कृष्णा और 10 वर्षीय बेटी तनु को छोड़ गई हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

जड़ी-बूटी से इलाज की कोशिश रही नाकाम

परिजनों ने महिला को पुनः जीवित करने के कयास ने कोतवाली क्षेत्र के गांव जिजपुरा निवासी भगत रवि को मौके पर बुलाया। जहां भगत ने जड़ी बूटी को पीसकर परिजनों की मदद से मृतक महिला को पिलाया, लेकिन परिजनों व भगत की तमाम कोशिशों के बाद भी महिला जान नहीं बच पाई।

कायमगंज
कायमगंज

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और पंचनामा भर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीण इलाकों में बरसात के मौसम में सतर्क रहने और सांप के काटने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचने की सलाह दी है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें