फर्रुखाबाद : मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश, 2 और 3 सितंबर को कक्षा 8 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

Farrukhabad News : मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के पूर्वानुमान और चेतावनी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। जिलाधिकारी फर्रुखाबाद डॉक्टर अंकुर लाठर की अनुमति के अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने जिले भर में अग्रिम आदेश तक सुरक्षात्मक कदम उठाए हैं। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

फर्रूखाबाद
फर्रूखाबाद

नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों में 2 दिन की छुट्टी

जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, जनपद फर्रूखाबाद के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों, परिषदीय विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त और समस्त मान्यता प्राप्त विद्यालयों ICSE, CBSE व अन्य बोर्ड में जो नर्सरी से कक्षा 8 तक संचालित हैं, उनमें दिनांक 02 सितंबर 2026 और 03 सितंबर 2026 का अवकाश घोषित किया गया है।

सभी विद्यालयों को कड़ाई से पालन करने के निर्देश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश का पालन कराएं। अभिभावकों और विद्यार्थियों से भी अपील की गई है कि वे खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और मौसम विभाग के अपडेट्स पर ध्यान दें।

फर्रूखाबाद दर्पण
फर्रूखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें