🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳
“विरासत में मिली आजादी का हम सब मिलकर मान बढ़ाएँ,
देश की प्रगति और खुशहाली में अपना हर योगदान निभाएँ।”
आप सभी देशवासियों, जिलावासियों एवं प्रिय कायमगंज नगरवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की असीम बधाई और हार्दिक शुभकामनाएँ!

यह पावन अवसर उन सभी अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और शूरवीरों को नमन करने का है, जिनके अतुलनीय त्याग, संघर्ष और बलिदान के बदौलत आज हम आज़ाद भारत की फिज़ाओं में सांस ले रहे हैं। आजादी का यह राष्ट्रीय पर्व हमें आपसी भाईचारे, राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता के सूत्र में बंधकर देश को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का संकल्प दिलाने का दिन है।
आइए, इस ऐतिहासिक अवसर पर हम सब मिलकर एक स्वस्थ, समृद्ध, स्वच्छ और प्रगतिशील भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता दर्ज कराने का प्रण लें। राष्ट्र की उन्नति तभी संभव है जब हमारे नागरिक स्वस्थ और सशक्त होंगे।
जय हिंद! जय भारत!
सौजन्य से:
डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह
डॉ. सनी क्लीनिक
कायमगंज, फर्रूखाबाद (उ.प्र.)
























