🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳
समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों एवं ग्राम सुभानपुर, कायमगंज, फ़र्रूख़ाबाद के प्रिय सम्मानित नागरिकों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की अनंत मंगलकामनाएँ!

स्वतंत्रता दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि उन अनगिनत अमर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर जवानों के त्याग, तपस्या और बलिदान को नमन करने का महान पर्व है, जिन्होंने हमें आज़ादी की खुली हवा में सांस लेने का सौभाग्य दिया।
आइए, इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर हम सब मिलकर अपने देश की संप्रभुता, अखंडता और शांति को बनाए रखने का संकल्प लें। अपने गाँव और समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और प्रेम की डोर को और मजबूत करें तथा शिक्षा, स्वच्छता एवं विकास के मार्ग पर एकजुट होकर आगे बढ़ें।
“दे सलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है,
सर हमेशा ऊँचा रखना इसका जब तक दिल में जान है।”
जय हिंद! जय भारत!
सौजन्य से:
सलमान ख़ान उर्फ छाम खान
ग्राम प्रधान — सुभानपुर
कायमगंज, फ़र्रूख़ाबाद
























