फर्रूखाबाद : ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ ने माता रानी के दरबार में टेका माथा, रावण दहन स्थल और मेले की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Farrukhabad News : जनपद फर्रूखाबाद में त्योहारों के अवसर पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सबसे पहले बढ़पुर स्थित शीतला माता मंदिर और गुरुगांव देवी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और विधिवत आरती उतारी। इस दौरान मंदिर के पुजारियों ने अधिकारियों को प्रसाद भी भे बांटा।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

दशहरा मेले और रावण दहन स्थल का जायजा

मंदिरों में दर्शन-पूजन के बाद एडीजी और एसपी का काफिला क्रिश्चियन कॉलेज मैदान पहुंचा, जहां विजयादशमी पर रावण दहन का आयोजन होना है। अधिकारियों ने मैदान का बारीक निरीक्षण किया और रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अजय माहेश्वरी से कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने रावण के पुतले की लंबाई और मेले के दिन जुटने वाली संभावित भीड़ के बारे में पूछा।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

सुरक्षा के कड़े निर्देश और विकास कार्यों की समीक्षा

एडीजी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और भीड़ नियंत्रण के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर स्तर पर बेहतरीन व्यवस्था करने की बात कही। इससे पूर्व, एडीजी ने पुलिस लाइन में करीब 20 लाख रुपये की लागत से बने जिम का उद्घाटन किया तथा वापस लौटते समय कमालगंज में रामलीला मैदान का भी जायजा लिया।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें