🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳
“विजई विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा।”
समस्त देशवासियों एवं कायमगंज नगरवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की असीम बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ!
यह राष्ट्रीय पर्व हमारे अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के त्याग, तपस्या और बलिदान को नमन करने का पावन अवसर है। जिनकी बदौलत आज हम आजाद भारत की फिजाओं में सांस ले रहे हैं, उन सभी माँ भारती के वीर सपूतों को मेरा शत-शत नमन।

एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते, आइए इस शुभ अवसर पर हम सब मिलकर अपने कायमगंज टाउन और देश की प्रगति, स्वच्छता, और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लें। नगर के विकास और सुचारू व्यवस्थाओं को नए शिखरों तक पहुँचाने के लिए हम सदैव तत्पर हैं।
आइए, अपने-अपने स्तर पर योगदान देकर कायमगंज को स्वच्छ, सुंदर और सशक्त बनाएँ। देशभक्ति की भावना को अपने हृदय में संजोकर भारत को एक श्रेष्ठ और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दें।
जय हिंद! जय भारत!
सौजन्य से:
जावेद अहमद खान
अवर अभियंता (Junior Engineer)
कायमगंज टाउन, फर्रूखाबाद (उ.प्र.)
























