फर्रुखाबाद : नवाबगंज में युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चचेरे भाइयों पर दर्ज हुआ केस

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव अचरा के पास एक तालाब से युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्याोना के मजरा नगला फार्म निवासी रजनेश (28 वर्ष) के रूप में हुई थी। परिजनों के अनुसार, रजनेश 12 अक्टूबर को घर से निकला था। काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिला, तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

मां की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई

शुक्रवार को मृतक रजनेश के पिता गिरंद सिंह और मां सरिता देवी कोतवाली पहुंचे। मां सरिता देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके बेटे को 12 अक्टूबर की शाम नवाबगंज क्षेत्र के गांव उम्मरपुर में देखा गया था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है।

पुरानी रंजिश के कोण पर भी जांच जारी

परिजनों ने अपनी शिकायत में पूर्व में हुए आपसी विवाद और रंजिश की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के जरिए घटना के सही कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें