🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳
समस्त देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अनंत शुभकामनाएं!
भारत माता की आज़ादी का यह महान पर्व हमारे अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। आज का यह ऐतिहासिक दिन हमें स्मरण कराता है कि हमारी स्वतंत्रता कितनी बहुमूल्य है और इसकी रक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य है।

आइए, इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर अपने राष्ट्र की अखंडता, संप्रभुता और बंधुत्व को बनाए रखने का संकल्प लें। एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में, अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए देश और समाज की प्रगति में अपना योगदान दें।
कायमगंज व फर्रूखाबाद के सभी सम्मानित नागरिकों की सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। देश सदैव उन्नति के शिखर पर अग्रसर रहे और हमारा तिरंगा हमेशा शान से फहराता रहे।
जय हिंद! जय भारत!
शुभकांक्षी:
प्रीतम सिंह
सब रजिस्ट्रार, कायमगंज
जनपद – फर्रूखाबाद
























