फर्रुखाबाद : जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया प्राथमिक व कस्तूरबा विद्यालय का औचक निरीक्षण, बच्चों से पूछे सवाल

शनिवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज तहसील के शमसाबाद विकासखण्ड में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने ने प्राथमिक विद्यालय अजीजाबाद और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रजलामई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में पठन-पाठन की स्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति और मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

कायमगंज
कायमगंज

बच्चों से संवाद और ज्ञान का आकलन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय अजीजाबाद के कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने बच्चों से विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल पूछकर उनके शैक्षणिक स्तर को परखा। डीएम ने अध्यापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उन पर विशेष ध्यान दिया जाए और आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त कक्षाएं चलाकर उनके प्रदर्शन में सुधार लाया जाए।

छात्राओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर जोर

इसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रजलामई पहुंचे जिलाधिकारी ने छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों के बारे में जाना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बालिकाओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और संसाधनों का बेहतर उपयोग कर बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जाना चाहिए।

कायमगंज
कायमगंज

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, शौचालय और विद्युत आपूर्ति जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं की भी जांच की गई। इस औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, एएसपी गिरीश कुमार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह समेत कई प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें