फर्रुखाबाद : मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज में जच्चा बच्चा की मौत के बाद जमकर हंगामा, गुस्साए परिजनों ने किया हाईवे जाम

शनिवार को जनपद फर्रुखाबाद के मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया और इटावा बरेली हाईवे जाम कर दिया। बता दें कि परिजनों ने अस्पताल कर्मचारियों व गार्डो पर मारपीट का आरोप लगाया है।

फर्रुखाबाद
मृतका सविता का फाइल फोटो

अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और मारपीट के गंभीर आरोप

शुक्रवार को फर्रुखाबाद के मोहल्ला नारायणपुर निवासी जितेंद्र कुमार की पत्नी सविता को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया। शनिवार सुबह सविता ने एक बच्ची को जन्म दिया। वहीं परिजनों का आरोप है कि कुछ ही देर बाद अस्पताल कर्मियों ने अचानक नवजात शिशु की मौत की सूचना दी और प्रसूता सविता की हालत बिगड़ने की बात कहकर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया। थोड़ी देर बाद डॉक्टरों ने सविता को भी मृत घोषित कर दिया। जच्चा बच्चा की मौत की सूचना पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

कागजातों पर अंगूठे लगवाने और शव देने में विवाद

पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्थिति बिगड़ने के तुरंत बाद अस्पताल कर्मचारियों ने धोखे से उनसे और परिवार की महिलाओं से रजिस्टरों पर अंगूठे के निशान ले लिए। जब बदहवास परिजनों ने जच्चा-बच्चा का शव सौंपने की मांग की, तो आरोप है कि अस्पताल स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर स्टाफ ने उनके साथ हाथापाई की और बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग पिता ओमप्रकाश के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद किसी तरह परिजन अपनी जान बचाकर वहां से निकले।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

इटावा-बरेली हाईवे पर लगा भीषण जाम, आवागमन ठप

घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों और पीड़ित परिवार के लोगों ने दोपहर करीब 3 बजे नारायणपुर के पास पेट्रोल पंप के सामने इटावा-बरेली हाईवे पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक यातायात पूरी तरह से ठप रहा। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें