फर्रुखाबाद : बसंत पंचमी पर साहसी बालिका संस्था का सराहनीय प्रयास, बच्चों को बांटी किताबें व शैक्षिक सामग्री

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर साहसी बालिका संस्था ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए जरूरतमंद बच्चों को पाठ्यपुस्तकें और पढ़ाई से जुड़ा जरूरी सामान वितरित किया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करना रहा।

कायमगंज
कायमगंज

किताबें पाकर बच्चों के चेहरे खिले

संस्था द्वारा जब बच्चों को किताबें, कॉपी और अन्य शैक्षिक सामग्री दी गई तो उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को आगे बढ़ने और पढ़ाई को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कायमगंज
कायमगंज

संस्था पदाधिकारियों ने कही ये बात

इस मौके पर साहसी बालिका संस्था की खुशबू मिश्रा और शिल्की मिश्रा ने कहा कि संस्था लगातार शिक्षा और बालिकाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है और आगे भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।

कायमगंज
कायमगंज

RSS नगर प्रचारक ने दिया मार्गदर्शन

कार्यक्रम में RSS के कायमगंज नगर प्रचारक चंद्रेश जी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को संस्कार, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रेरणादायक संदेश दिया।

कायमगंज
कायमगंज

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर संस्था के सदस्य चिराग, अंजू, दिव्या, चांदनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने साहसी बालिका संस्था के इस सामाजिक प्रयास की जमकर सराहना की।

Leave a Comment

और पढ़ें