फर्रुखाबाद : मेला रामनगरिया से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर घायल

गुरुवार की देर रात फर्रुखाबाद से मेला रामनगरिया देखकर लौट रहे एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा जहानगंज थाना क्षेत्र के बघार नाला मार्ग पर हुआ।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

अस्पताल पहुंचते ही युवक ने तोड़ा दम

हादसे के बाद दोनों घायलों को तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल फर्रुखाबाद लाया गया। यहां डॉक्टरों ने कन्नौज निवासी नितिन को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसका साथी सौभाग्य की हालत गंभीर बनी हुई है और जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

एक ही बाइक पर सवार थे नितिन और सौभाग्य

जानकारी के अनुसार, कन्नौज जनपद के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के मोहल्ला बनवारी नगर निवासी नितिन और चौधिरियान मोहल्ला निवासी सौभाग्य पुत्र विनोद राठौर एक ही बाइक पर सवार थे। बघार नाला जहानगंज मार्ग पर पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

दोस्तों के साथ आए थे मेला देखने

घायल सौभाग्य के भाई सागर ने बताया कि गुरुवार को सौभाग्य और नितिन अपने अन्य साथियों देवेश, अभिषेक और गौतम के साथ फर्रुखाबाद मेला रामनगरिया देखने आए थे। सभी दोस्त अलग-अलग बाइकों पर थे, तभी यह हादसा हो गया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

पोस्टमार्टम की तैयारी, परिजनों को दी गई सूचना

पुलिस ने मृतक नितिन के शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की सूचना नितिन के परिजनों को दे दी गई है, जो फर्रुखाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें