कायमगंज में शुभ प्रयास संस्था का भव्य आयोजन, रामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर हुआ सुंदरकांड पाठ

अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस मौके पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में हुआ कार्यक्रम

यह धार्मिक कार्यक्रम नगर के तहसील रोड स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित किया गया। बता दें कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हुई थी, जिसकी दूसरी वर्षगांठ पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

‘शुभ प्रयास’ संस्था ने संभाली आयोजन की कमान

कार्यक्रम का आयोजन नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था ‘शुभ प्रयास’ द्वारा किया गया। संस्था के अध्यक्ष मुकेश दुबे ने बताया कि यह आयोजन अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया गया है।

महिलाओं और पुरुषों की रही खास भागीदारी

सुंदरकांड पाठ में महिलाओं और पुरुषों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान शहर और ग्रामीण इलाकों में लोगों ने अपने घरों के बाहर दीप जलाए और आतिशबाजी भी की, जिससे पूरा इलाका राममय हो गया।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर संत मिश्रा, राजेश अग्निहोत्री, रजनेश दीक्षित, सुनीता सचान, प्रमिला दुबे, माधव शुक्ला, मुकेश गुप्ता, मनोज गुप्ता और निर्देश गंगवार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें