फर्रुखाबाद में प्रेम विवाह की रंजिश में हुई युवक की हत्या– पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार 6 जनवरी की सुबह बहादुर नगला अंडरपास के पास झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

मोहम्मदाबाद
मोहम्मदाबाद

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने संभाली जांच की कमान

सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। शव के एक हाथ पर “विक्रम” और दूसरे हाथ पर “ओम” लिखा हुआ मिला, जिससे पहचान में अहम सुराग मिला।

फर्रुखाबाद
मृतक विक्रम का फाइल फोटो

मृतक की पहचान होते ही खुली हत्या की परतें

पुलिस ने आसपास के गांवों के प्रधानों और पुलिस ग्रुपों की मदद से शव की पहचान कराई। मृतक की पहचान कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव बलीपुर निवासी सर्वेश कुमार के 22 वर्षीय पुत्र विक्रम के रूप में हुई। विक्रम गांव में रहकर अंडे का ठेला लगाता था। बेटे की हत्या की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

मृतक के पिता सर्वेश ने गांव के ही रजनीश और प्रशांत के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रजनीश की बहन को विक्रम का बड़ा भाई विकास भगा ले गया था। इसी बात को लेकर आरोपी परिवार से रंजिश मानता था और बदला लेने की फिराक में था।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

घूमाने के बहाने ले जाकर मफलर से घोंटी जान

पूछताछ में आरोपी रजनीश ने कबूल किया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर विक्रम को गाड़ी से घूमाने के बहाने बुलाया। देर रात गाड़ी के अंदर ही मफलर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया।

दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल सामान बरामद

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त मफलर और कार को भी बरामद कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें