फर्रुखाबाद- कानपुर रोड पर भीषण हादसा: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो दोस्त घायल

जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़-कानपुर राज्य मार्ग पर गुरुवार की शाम एक तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक चला रहे 38 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई।

निजी काम से कन्नौज गया था युवक

आपको बता दें कि कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पुरनपुर निवासी 38 वर्षीय युवक किसी निजी कार्य से कन्नौज गया हुआ था। गुरुवार शाम करीब छह बजे वह अपने दो साथियों के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक कटरोली पट्टी गांव के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी।

कमालगंज
कमालगंज

टक्कर इतनी तेज कि उछलकर गिरे सड़क पर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीसीएम की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घायलों को भिजवाया अस्पताल

सूचना मिलते ही खुदागंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने 38 वर्षीय युवक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि तीसरे युवक को मामूली चोटें आई हैं।

कमालगंज
कमालगंज

मृतक की हुई पहचान 

मृतक की पहचान थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव पूरनपुर सिधौली निवासी मलखान सिंह के 25 वर्षीय जीतू के रूप में हुई। मृतक जीतू की पत्नी संगीता वर्तमान में गांव की कोटेदार है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे पुत्र छोड़ गया है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस डीसीएम चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें