फर्रुखाबाद में संडे बाजार को लेकर बवाल, व्यापारियों का धरना, पुलिस के समझाने के बाद खुला बाजार

फर्रुखाबाद शहर के मुख्य चौक पर वर्षों से लगने वाले संडे बाजार को हटाने के प्रशासनिक फैसले ने रविवार को विवाद का रूप ले लिया। संडे बाजार को दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने के विरोध में सैकड़ों व्यापारियों ने चौक पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे बाजार व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

आधे घंटे तक ठप रहा बाजार, बढ़ी लोगों की परेशानी

धरना प्रदर्शन के चलते करीब आधे घंटे तक संडे बाजार नहीं लग सका। दुकानदारों के साथ-साथ खरीदारी करने आए लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चौक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित हुआ।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

पुलिस ने संभाला मोर्चा, व्यापारियों से की बातचीत

सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों से वार्ता शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया और प्रशासन के निर्णय से अवगत कराया, जिसके बाद धीरे-धीरे माहौल शांत हुआ।

14
फर्रुखाबाद शहर

आपकी राय में जिले का नाम क्या होना चाहिए?

क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान में शिफ्ट होगा संडे बाजार

व्यापारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने संडे बाजार को क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। यह सूचना चार दिन पहले संडे बाजार अध्यक्ष नितिन गुप्ता को फोन के माध्यम से दी गई थी। पुलिस ने साफ कर दिया कि आगामी रविवार से बाजार नए स्थान पर ही लगेगा।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

“सर्दी में लाखों का माल खरीदा, नुकसान की आशंका

व्यापारियों का कहना है कि सर्दी के मौसम को देखते हुए उन्होंने लाखों रुपए का सामान खरीदा है। अचानक बाजार शिफ्ट होने से बिक्री पर सीधा असर पड़ेगा और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। उनका दावा है कि चौक पर लगने वाला संडे बाजार किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं करता।

निजी जमीन पर बाजार लगाने पर जताई आपत्ति

व्यापारियों ने क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान को निजी भूमि बताते हुए चिंता जताई कि भविष्य में वहां से भी उन्हें हटाया जा सकता है। उन्होंने इसे व्यापारियों के साथ अन्याय और शोषण करार दिया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

चेतावनी के बाद मानी पुलिस की बात

प्रदर्शन के दौरान कुछ व्यापारियों ने कड़े कदम उठाने की चेतावनी भी दी। हालांकि पुलिस के समझाने के बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त किया और बाजार लग सका। कोतवाली प्रभारी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन के आदेश का पालन अनिवार्य होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें