दहेज के लालच में टूटी शादी! फर्रुखाबाद में वर पक्ष ने किया रिश्ता रद्द, दूल्हा-पिता पर मुकदमा दर्ज

जनपद फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र में दहेज लोभियों ने एक लड़की की शादी तोड़ दी। पीड़ित पिता शीशराम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी ग्राम तिकुरिया नगला निवासी साहब सिंह के बेटे विपिन से तय की थी। करीब छह महीने पहले रोक, लगन और गोद भराई जैसी सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं। शादी 6 नवंबर 2025 को होनी थी और निमंत्रण पत्र भी बांटे जा चुके थे।

2 लाख 50 हजार देने के बाद भी मांगा अतिरिक्त दहेज

पीड़ित पिता के अनुसार, उन्होंने वर पक्ष को पहले ही 2 लाख 50 हजार रुपए दे दिए थे। इसके बावजूद दूल्हा और उसके पिता ने शादी से पहले और नकद दहेज की मांग की। पिता के अनुसार, जब उन्होंने अतिरिक्त दहेज देने से इनकार किया, तो वर पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया।

पुलिस ने दूल्हे और पिता पर दर्ज किया केस

पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हा विपिन और उसके पिता साहब सिंह के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 की धारा 3 और 4 के तहत केस दर्ज किया है। कंपिल थानाध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फर्रुखाबाद में सगाई और गोद भराई के बाद दूल्हे ने बारात लाने से किया इनकार, पिता ने लगाई न्याय की गुहार

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें