कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह देर रात पास के ही एक तिलक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। घर पर उसकी नाबालिग बेटी अकेली थी।
पड़ोसी युवक पर लगाया बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
महिला ने आरोप लगाया कि उसी दौरान गांव का एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। महिला ने बताया कि उसकी बेटी अपने साथ गांव की ही एक और नाबालिग लड़की को भी लेकर गई है।
जेवर और नकदी लेकर हुई फरार
महिला ने बताया कि उसकी पुत्री घर में रखे जेवर — पायल, झाले और मटरमाला के साथ-साथ धान बेचकर रखे गए 50 हजार रुपए भी लेकर चली गई है। इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया।
पुलिस जांच में जुटी
कायमगंज कोतवाली प्रभारी मोहम्मद कामिल ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला को तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।


















