फर्रुखाबाद में व्यापारियों की बड़ी बैठक : महेश वर्मा बने जिला उपाध्यक्ष, दिल्ली में होगा व्यापारी महा-सम्मेलन

रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन फर्रुखाबाद की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पिंटू यादव के नेतृत्व में उनके प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। यह बैठक जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम के निर्देशन में हुई, जिसमें संगठन के सालाना कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।

कायमगंज
कायमगंज

महेश वर्मा बने जिला उपाध्यक्ष

बैठक में सर्वसम्मति से महेश वर्मा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही विधानसभा कमेटी में नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई।

कायमगंज
कायमगंज

विधानसभा कमेटी में इन्हें मिली जिम्मेदारी 

राजीव कौशल – विधानसभा उपाध्यक्ष

गौरव अग्रवाल – विधानसभा उपाध्यक्ष

तनय रस्तोगी – विधानसभा उपाध्यक्ष

प्रवीन गुप्ता – विधानसभा मंत्री

कायमगंज
कायमगंज

दिल्ली में होगा व्यापारी महा-सम्मेलन

बैठक में यह भी तय हुआ कि आगामी 20 नवंबर 2025 को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में एक व्यापारी महा-सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल के नेतृत्व में होगा। फर्रुखाबाद जिला कमेटी को इस आयोजन में शामिल होने के निर्देश दिए गए।

कायमगंज
कायमगंज

बैठक के दौरान मौजूद रहे

आपको बता दें कि बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता (मंसाराम), जिला महामंत्री जितेंद्र रस्तोगी, नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पिंटू यादव, नगर महामंत्री शैलेश गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, किराना कमेटी जिला अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, जिला उप महामंत्री अनुराग कौशल, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, जिला उपकोषाध्यक्ष कन्हैया लाल, विधानसभा अध्यक्ष सरवन कौशल, सर्राफा कमेटी अध्यक्ष गौरव वर्मा, मनोज गुप्ता, श्यामू गुप्ता, मनीष अरोड़ा समेत सैकड़ों व्यापारी भाई मौजूद रहे।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें