फर्रुखाबाद में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फावड़े से हमला, तीन लोग घायल

जनपद फर्रुखाबाद के कम्पिल थाना क्षेत्र के गांव अर्जुन नगला में रविवार को खेत की सीमाओं को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। विवाद देखते-देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान फावड़े के हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुई इस मारपीट से गांव में अफरा-तफरी मच गई।

कायमगंज
कायमगंज

तार तोड़ने को लेकर हुआ झगड़ा — फावड़े से किया हमला

पीड़ित किसान ओमपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपने खेत को चारों ओर से तारों से घेरा हुआ था। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे गांव के ही कल्याण सिंह के बेटे अर्जुन, मांगू लाल, रिंकू और राजपाल ने मिलकर तारों को तोड़कर फेंक दिया। जब ओमपाल ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए फावड़े से हमला कर दिया। ओमपाल के सिर में गंभीर चोटें आईं और दो अन्य लोग भी घायल हुए।

कायमगंज
कायमगंज

सूचना पर पहुंची पुलिस — घायलों को भेजा अस्पताल

मामले की जानकारी मिलते ही कम्पिल थाना प्रभारी कपिल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह झगड़ा जमीनी विवाद को लेकर हुआ था। सभी घायलों को इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें