फर्रुखाबाद: ईंट भट्ठे पर काम करने वाली महिला श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के महरूपुर सहजू गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जब ईंट भट्ठे पर काम कर रही महिला श्रमिक की अचानक हालात बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान रामवली की 32 वर्षीय पत्नी सोनिया के रूप में हुई। जो बिहार के नवादा जिले के फेंदुआ थाना क्षेत्र के सीतरमपुर गांव की रहने वाली थीं। वह अपने पति और परिवार के साथ इस भट्ठे पर मजदूरी करती थीं।

कायमगंज
कायमगंज

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

शनिवार रात सोनिया की तबीयत अचानक खराब हुई। परिजनों ने पहले उन्हें पास के निजी डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन उनकी हालत और बिगड़ गई। इसके बाद ईंट भट्ठा मालिक गौरव कटियार मौके पर पहुंचे और सोनिया को लोहिया जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सोनिया को मृत घोषित कर दिया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अस्पताल से सूचना मिलते ही फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें