फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ थाना की साइबर क्राइम टीम ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने लगभग 20 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन (4 एंड्रॉयड + 1 आईफोन), 5 एटीएम कार्ड, 12,200 रुपए नकद और एक स्कॉर्पियो कार बरामद की है।

आरोपियों की पहचान
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बताया कृष्ण मोहन पांडे निवासी जनपद फर्रुखाबाद के थाना राजपुर क्षेत्र के गांव वीरपुर हरिहरपुर बताया वही दूसरे आरोपी ने अपना दीपक दुबे निवासी जनपद फिरोजाबाद बताया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी ठगी की पूरी कहानी पुलिस को बताई।

ठगी का तरीका
आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वे Just Dial ऐप पर फर्जी आईडी बनाते थे। इसके जरिए वे ट्रांसपोर्ट पैकर्स मूवर्स की ऑनलाइन बुकिंग की इनक्वायरी का जवाब देते और व्हाट्सएप पर एडवांस पैसे लेकर लोग ठग लेते थे। इसके बाद उनका नंबर ब्लॉक कर दिया जाता था। वहीं, घर-घर की खरीदारी और सस्ते घरेलू सामान बेचने का झांसा देकर भी ऑनलाइन एडवांस पैसे ठगते थे।
पुलिस की जांच और तकनीकी सबूत
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के व्हाट्सएप नंबर और ईएमईआई अकाउंट की जांच एनसीआरपी और जीएमआईएस पोर्टल पर की गई। जांच में साफ़ हुआ कि इन नंबरों और अकाउंट से लगभग 20 लाख रुपए की साइबर ठगी हुई है।

सावधान रहें और जानकारी दें
पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे ऑनलाइन एडवांस पेमेंट करते समय सावधानी बरतें, किसी भी फर्जी लिंक या संदिग्ध नंबर से संपर्क करने से बचें। अगर कोई ठगी का शिकार होता है, तुरंत साइबर क्राइम थाना में शिकायत करें।


















