Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विचार गोष्ठी आयोजित कर भारतीय संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों पर अपने विचार रखे।

बाबा साहब को पुष्प अर्पित कर संविधान की महत्ता पर हुई चर्चा
कार्यक्रम का संयोजन पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने किया, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। इसकी रक्षा करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं नदीम अहमद फारुकी ने संविधान को देश के प्रत्येक नागरिक के सम्मान और अधिकारों का आधार बताया।

नेताओं ने रखे अपने विचार, संविधान की प्रस्तावना पढ़कर दिलाई शपथ
कायमगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर ने संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने मौजूद पदाधिकारियों को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ भी दिलाई। राजीव शाक्य, विवेक सिंह यादव, सौरभ कटियार, शशांक सक्सेना, ओम प्रकाश शर्मा, शिव शंकर शर्मा, रामपाल सिंह यादव और राजपाल सिंह यादव समेत अन्य नेताओं ने भी सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों के महत्व पर विचार व्यक्त किए।

बीएलए की बैठक में मतदाता सूची को लेकर दिए गए निर्देश
संविधान दिवस कार्यक्रम के बाद सदर विधानसभा के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की बैठक हुई। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने बीएलए को निर्वाचन संबंधी मतदाता सूची उपलब्ध कराई। उन्होंने पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 और अपात्र या मृत व्यक्तियों के नाम हटवाने के लिए नियमानुसार फॉर्म-7 भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराने की जानकारी दी।

करीब 50 कार्यकर्ता रहे मौजूद, जिलाध्यक्ष ने जताया आभार
कार्यक्रम में अशोक अंबेडकर, मनोज यादव, विनीत परमार, आदिल, आयुष यादव, विजय अनुरागी, अमित यादव, अरविंद कश्यप, संजय यादव, ऋषि वाल्मीकि, रवि यादव और विकास यादव सहित करीब 50 नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने सभी का आभार जताया और अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन विवेक सिंह यादव ने किया।


























