फर्रुखाबाद : कायमगंज में संविधान दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली, पोस्टर प्रतियोगिता में राधिका पाठक रहीं प्रथम

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद में संविधान दिवस के अवसर पर शकुंतलम देवी बालिका इंटर कॉलेज कायमगंज में एनसीसी कैडेट्स ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संविधान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित करने के साथ जागरूकता रैली भी निकाली गई।

कायमगंज
कायमगंज

पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

यूनिट 4 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमान अधिकारी कर्नल विजेंद्र शारदा के निर्देशन में विद्यालय की एनसीसी सब यूनिट की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में कैडेट्स ने संविधान और उसके महत्व को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता में कैडेट राधिका पाठक ने प्रथम और कैडेट आन्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कायमगंज
कायमगंज

रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश

संविधान दिवस के उपलक्ष्य में एनसीसी कैडेट्स ने रैली भी निकाली। इसके माध्यम से लोगों को भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

कायमगंज
कायमगंज

प्रबंधिका ने कैडेट्स को किया सम्मानित

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल ने प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाली कैडेट्स सहित प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें सम्मानित किया।

कायमगंज
कायमगंज

शिक्षक एवं एनसीसी अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव, एनसीसी सह अधिकारी लेफ्टिनेंट शिल्की मिश्रा और विकास श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के जरिए छात्राओं ने संविधान के प्रति सम्मान और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें