Farrukhabad News : रविवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर के शिवाला स्थित गायत्री धाम में विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी और बजरंग दल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चली इस बैठक में कायमगंज और कंपिल प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विश्व हिंदू परिषद के तीन वर्षीय महा सदस्यता अभियान ‘हित चिंतक अभियान’ की तैयारियों पर चर्चा करना और अभियान के लिए जिम्मेदारियां निर्धारित करना रहा।
संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा
बैठक में जिला मंत्री प्रवीण जी ने प्रखंड कार्यकारिणी के नवीन दायित्वों की घोषणा की। इसमें शिवकांत शुक्ला को प्रखंड अध्यक्ष, वरुण गंगवार को कार्याध्यक्ष और शिवकांत शाक्य को प्रखंड मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, अभियान के जिला संयोजक एवं जिला विशेष संपर्क प्रमुख राहुल जी ने कार्यकर्ताओं को हित चिंतक अभियान की कार्ययोजना और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कायमगंज और कंपिल में अभियान की जिम्मेदारी तय
अभियान के तहत कायमगंज प्रखंड में शिवकांत शाक्य को अभियान प्रमुख बनाया गया। उनके साथ प्रभात और राणा मनमोहन सिंह को सह अभियान प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। बजरंग दल की ओर से उत्कर्ष को अभियान प्रमुख तथा आदेश शाक्य को सह अभियान प्रमुख बनाया गया। वहीं, कंपिल प्रखंड में पंकज दीक्षित को अभियान प्रमुख और नूतन को सह अभियान प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।
बालोपासना और मिलन केंद्र शुरू करने पर जोर
बैठक को संबोधित करते हुए जिला सह मंत्री प्रवीण जी ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने अधिक से अधिक बालोपासना और मिलन केंद्र शुरू करने पर जोर दिया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र जी भी मंचासीन रहे। संगठन की निर्धारित आचार पद्धति के अनुसार सभा का संचालन जिला गौरक्षा प्रमुख नूतन जी ने किया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और गौरक्षा विभाग के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

























