फर्रुखाबाद : ऑनलाइन गेम में हारे 2 हजार रुपये, बुजुर्ग महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के भंगौरा गांव में बुजुर्ग महिला राममूर्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ऑनलाइन गेम में 2 हजार रुपये हार गया था। रुपयों की जरूरत के चलते उसने खेत में अकेली मौजूद बुजुर्ग महिला के कुंडल लूटने की कोशिश की थी। विरोध करने पर महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया है।

फर्रुखाबाद
मृतक बुजुर्ग महिला राममूर्ति का फाइल फोटो

ऑनलाइन गेम में हारे रुपये, फिर बनाई लूट की योजना

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश सिंह पुत्र फूल सिंह के रूप में हुई है। वह नोएडा में नौकरी करता है और दीपावली पर अपने घर आया हुआ था। बताया गया कि दिनेश ऑनलाइन गेम में 2 हजार रुपये हार गया था। इसके बाद उसे रुपयों की जरूरत थी। इसी दौरान उसकी नजर खेत में अकेली काम कर रही बुजुर्ग महिला राममूर्ति के कुंडलों पर पड़ी।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

विरोध करने पर महिला की हो गई मौत

पुलिस के मुताबिक, 16 नवंबर को राममूर्ति खेत में लकड़ी लेने गई थीं। इसी दौरान दिनेश ने उनके कुंडल लूटने की कोशिश की। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो पकड़े जाने के डर से आरोपी ने गमछे से उनका गला कस दिया। इससे राममूर्ति की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में खेत में उनका शव मिला था।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

परिजनों ने लूटपाट के बाद हत्या की जताई थी आशंका

घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के बेटों ने लूटपाट के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान दिनेश सिंह का नाम सामने आया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

सीसीटीवी की मदद से गिरफ्तारी, कुंडल बरामद

पुलिस ने दिनेश सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटे गए कुंडल और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें