फर्रुखाबाद : चाचा और भाई को लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, चार महीने पहले हुई थी शादी – परिवार में मचा कोहराम

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 24 वर्षीय युवक आनंद की मौत हो गई। बता दें कि मृतक कमालगंज रेलवे स्टेशन से अपने चाचा और भाई को लेने बाइक से जा रहा था। घटना गांव मिर्जा नगला के पास हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फर्रुखाबाद
मृतक आनंद का फाइल फोटो

चाचा और भाई को लेने निकला था युवक

कमालगंज थाना क्षेत्र के मोहन नगला गांव निवासी आनंद हैदराबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। वह हैदराबाद से करवाचौथ के अवसर पर घर आया हुआ था। शुक्रवार को कायमगंज में उसकी रिश्तेदारी में एक कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए उसके चाचा संतोष और भाई शक्तिमान गए थे। देर रात करीब 10:30 बजे दोनों कमालगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्हें लेने के लिए आनंद बाइक से घर से निकला था। इसी दौरान मिर्जा नगला के पास उसकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

घायल हालत में मिला आनंद, अस्पताल में हुई मौत

काफी देर तक आनंद के स्टेशन नहीं पहुंचने पर चाचा और भाई गांव की तरफ निकल पड़े। रास्ते में उन्हें आनंद घायल अवस्था में मिला। मौके पर एंबुलेंस भी मौजूद थी। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

चार महीने पहले हुई थी शादी

शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि आनंद की शादी इसी साल 12 जुलाई को हुई थी। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से परिवार में शोक का माहौल है। पत्नी पूनम और मां सुखदेवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें