आगरा में एक पति की दो पत्नियों ने एक साथ रखा करवा चौथ का व्रत, वायरल हुआ वीडियो वे

आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के नगला बिहारी से एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रामबाबू निषाद की दो पत्नियों ने एक साथ अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखा।

आगरा
आगरा

एक साथ व्रत खुलवाने का वीडियो हुआ वायरल
दोनों पत्नियों ने शाम को पूजा के बाद चंद्रमा के दर्शन किए और एक साथ अर्घ्य दिया। इस अनोखी घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

आगरा
आगरा

पति का कहना है – जहां प्यार है, वहां कलह नहीं होती
रामबाबू निषाद का कहना है कि जीवन में साथी का साथ सबसे बड़ा सहारा है। उन्होंने बताया कि जहां प्यार और समझदारी होती है, वहां कभी कलह नहीं होती।

आगरा
आगरा

प्यार और सामंजस्य का उदाहरण बना परिवार
इस क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। दोनों पत्नियों ने अपने पति के गले में फूलों की माला डालकर पैर छुए और उसके बाद हाथ से पानी पीकर अपना व्रत खोला।

आगरा
आगरा

सामाजिक संदेश – प्यार और सहयोग से सब संभव
रामबाबू और उनकी पत्नियों की यह कहानी यह साबित करती है कि परिवार में प्यार और सहयोग से जीवन में हर खुशी संभव है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें