फर्रुखाबाद : कायमगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 152 शिकायतों में से 7 का मौके पर निस्तारण – अधिकारियों को दिए गए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Farrukhabad News : शनिवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 152 शिकायते आई जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं शेष बचे प्रार्थना पत्रों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए।

कायमगंज
कायमगंज

भूमि अतिक्रमण, मजदूरी और सरकारी नल में धांधली की शिकायतें

नगलानान निवासी आशीष ने अपने खेत के पास स्थित सरकारी नहर की नाली पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की बात कहते हुए कब्जा मुक्त कराने की मांग की। वहीं शमशाबाद के गांव गुटैटी दक्षिण निवासी बृजेश कुमार ने वन दरोगा पर मजदूरी का भुगतान न करने का आरोप लगाया। उधर, कंपिल नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 के सभासद महेश चन्द्र शाक्य ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की मिलीभगत से कुछ सभासदों ने सरकारी नलों और समरसेबल को अपने निजी घरों में लगवा लिया है, जिसकी निष्पक्ष जांच की जाए। इसके अलावा, मोहल्ला नोनिमगंज निवासी सुनील कुमार खटीक ने क्षेत्रीय लेखपाल पर जाति प्रमाण पत्र निरस्त करने का आरोप लगाया, जबकि रायपुर खास के उचित दर विक्रेता दुर्वेश कुमार ने अन्नपूर्णा भवन निर्माण की मांग उठाई।

कायमगंज
कायमगंज

समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

जनसमस्याओं के निस्तारण की इस प्रक्रिया में शासन-प्रशासन के कई प्रमुख विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा, वन विभाग के क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार, ब्लॉक विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, अधिशासी अधिकारी डॉ. लव कुमार और नायब तहसीलदार हसीन समेत विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को जनता की समस्याओं का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने का निर्देश दिया गया ताकि आम नागरिक को भटकना न पड़े।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें