फर्रुखाबाद : संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे लाइन के किनारे मिला दवा विक्रेता का शव , ट्रैक पर मिला तमंचा – जांच में जुटी पुलिस

Farrukhabad News : बुधवार की सुबह जनपद फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र स्थित हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। रेलवे लाइन के पास शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लिया और शव की शिनाख्त में जुट गई। मृतक की पहचान मोहल्ला खड़ियाई निवासी अरविंद शुक्ला के 35 वर्षीय पुत्र अमन शुक्ला के रूप में हुई है। बता दें कि मृतक अमन पेशे से दवा विक्रेता था। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

फर्रुखाबाद
मृतक अमन शुक्ला का फाइल फोटो

मौके से मिला तमंचा, शरीर पर दिखे चोट के निशान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुदार, युवक का शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा हुआ था। शरीर पर केवल अंडरगारमेंट था और पीठ पर खून के निशान दिखाई दे रहे थे। वहीं, पास ही रेलवे ट्रैक के स्लीपर के पास एक 315 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ है, जिसकी मूठ पर लाल रंग का धागा बंधा हुआ था।

पुलिस ने शुरू की मामले की गहन जांच

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजब सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर हर पहलू की जांच की जा रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

परिजनों ने दी की जानकारी

मृतक के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की रात लगभग 9 बजे अमन पेमेंट लेने की बात कह कर घर से निकला था जब वह देर तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला, सुबह उसका शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा होने की सूचना मिली, वहीं उन्होंने बताया कि मृतक के दो भाई व दो बहने हैं।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें