Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर में श्री बालाजी महाराज की कृपा और गुरुदेव के आशीर्वाद से ‘बालाजी के दीवाने परिवार’ द्वारा 50वें मासिक सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में दोपहर 3 से 5 बजे तक सुंदरकांड पाठ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। अग्रवाल धर्मशाला के हॉल में बाबा का दरबार और झांकी अत्यंत आकर्षक ढंग से सजाई गई थी, जिसने सभी का मन मोह लिया।

पानीपत के राजू हंस ने भजनों से बांधा समां
पाठ के बाद सूक्ष्म जलपान और फिर भव्य भजन संध्या का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन के लिए विशेष रूप से पानीपत से पधारे सुप्रसिद्ध गायक कलाकार राजू हंस और उनकी म्यूजिकल टीम ने भजनों की संगीतमय प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। बाबा के दरबार में छप्पन भोग हर्षित अग्रवाल द्वारा अर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 50वें आयोजन के उपलक्ष्य में केक काटकर खुशियां मनाई गईं और बाबा से आगे भी ऐसे ही आयोजन होते रहने की प्रार्थना की गई।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति और भक्तों का उत्साह
कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रीता गंगवार, उद्योगपति लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, पी एन फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रहलाद नारायण अग्रवाल और भाजपा जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महज दो दिनों की तैयारी में इतना भव्य आयोजन संपन्न होने पर श्रद्धालुओं ने आयोजकों पीयूष अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, सीमा गुप्ता, हर्षित अग्रवाल, राजीव गुप्ता व शंभू शरण अग्रवाल के प्रयासों की सराहना की। जलपान और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे
बता दें कि कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से पीयूष अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल उद्योग व्यापार प्रत्येक मंडल के जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता, जिला महामंत्री सत्यनारायण वर्मा, नगर अध्यक्ष रोहित गुप्ता, डॉक्टर महेंद्र सिंह चौहान, सुभाष गुप्ता जी अताईपुर वाले, शंभू शरण अग्रवाल, दुर्गेश अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, गौरी अग्रवाल, सीमा गुप्ता राजीव गुप्ता, पूनम गुप्ता, राजीव गुप्ता हर्षित अग्रवाल, अनुराग गोयल, वैभव सिंघल, मनीष अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, मृदुल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, एडवोकेट स्वाति अग्रवाल, विवेक बंसल, रुचि बंसल, मनोज अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, रसिक अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, नमिता अग्रवाल प्रभा अग्रवाल, रमेश गुप्ता, अमित अग्रवाल,नितिन अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल, अंकित गुप्ता, नीलम गुप्ता, आरती महेश्वरी, गौरव मिश्रा, शैलेश गुप्ता, विजय, विक्रम सिंह, विजय गुप्ता, दिनेश गंगवार, अरविंद अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, आशा अग्रवाल, चिन्मय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, गुंजन गोयल, रश्मि कौशल, अमित गुप्ता, रितु गुप्ता, नेहा रस्तोगी, अनुभव गुप्ता, सपना गुप्ता, मोहित दुबे, हुकुमचंद वर्मा, वीरेंद्र सिंह यादव, एडवोकेट शरद यादव, आकांक्षा, रवि सक्सेना, विजय कौशल, बीना अग्रवाल रिंकी अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, भव्या अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, भावना अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, लता अग्रवाल आयुषी सिंघल प्रवीण अग्रवाल, अनार सिंह, विनय अग्रवाल, तृप्ति अग्रवाल, अश्वनी मिश्रा, सुनील अग्रवाल, बिंदु अग्रवाल, मानसी अग्रवाल, मानवी गुप्ता, भोलू अग्रवाल, कुंज अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, विकी, रेनू अग्रवाल, कंचन अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, ममता अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, मान्य अग्रवाल, ज्योति श्याम गौड़, पवन गुप्ता, राघव अग्रवाल, रवि गुप्ता, गुड़िया गुप्ता, मुकेश दुबे, बुलाकी वर्मा, अभिजीत वर्मा, नेहा जैन, विमल फ्लावर, अमित द्विवेदी, सुरेश शर्मा, रुक्मणी गंगवार, मदन लाल बजाज सिया शर्मा, पंकज शर्मा एवं नगर के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

























