फर्रुखाबाद : पिता की हत्या मामले में 4 महीने से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी पुत्र गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिता की हत्या के मामले में 4 महीने से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव अर्रापहाड़पुर में घटित इस मामले में पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। सोमवार देर रात पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मोहम्मदाबाद चौराहे के पास से धर दबोचा और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया।

जमीन विवाद में वारदात को दिया था अंजाम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल की रात गांव अर्रापहाड़पुर निवासी रामस्नेही की उनके ही बेटों ने कथित तौर पर जमीन बेचने के दबाव को लेकर हुए विवाद में हत्या कर दी थी। घटना की रात ही पुलिस ने एक आरोपी भाई ओमकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दूसरा आरोपी अनिल फरार हो गया था। रामस्नेही के भतीजे देवेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

आरोपी पर घोषित था 15 हजार का इनाम

घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी अनिल की गिरफ्तारी के लिए एसपी आरती सिंह ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। थानाध्यक्ष अजब सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्याय हिरासत में भेज दिया गया।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण

फर्रुखाबाद : जमीनी विवाद में कलयुगी बेटों ने पिता को कुल्हाड़ी से काटा, सोते समय दिया घटना को अंजाम – एक को पुलिस ने लिया हिरासत में

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें