फर्रुखाबाद में पुलिस और बदमाश आमने-सामने, पुलिस की जवाबी गोली से बदमाश मान हुसैन घायल

शुक्रवार की सुबह जनपद फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश मान हुसैन पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

मारपीट और फायरिंग केस से था वांछित
आपको बता दे कि मंगलवार की शाम यानी 7 अक्टूबर को गांव गौसपुर में दो पक्षों के बीच जमकर पथरावफायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। पुलिस की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही थी। तभी बदमाश मान हुसैन ने लड़ाई के दौरान फायरिंग में इस्तेमाल किए गए तमंचे के बारे में पुलिस को जानकारी दी।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

तमंचा बरामदगी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की
पुलिस बदमाश मान हुसैन की निशानदेही पर तमंचा बरामद करने जा रही थी। इसी बीच आरोपी ने अचानक एक सिपाही को धक्का दिया और मौके से भाग निकला। उसने भागते हुए पहले से छिपाए हुए तमंचे को निकाला और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल
आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली मान हुसैन के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने घायल बदमाश को तुरंत हिरासत में लिया और इलाज के लिए कमालगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पटना डॉक्टर ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते एएसपी डॉ. संजय कुमार

एएसपी ने दी जानकारी
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मान हुसैन पहले से कई मामलों में वांछित था। उसने पुलिस टीम पर गोली चलाई थी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। आरोपी के पास से एक तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

मान हुसैन पर दर्ज हैं कई मुकदमे
आपको बता दें कि बदमाश मान हुसैन के खिलाफ मुंबई और कमालगंज थाने में लगभग आधा दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच कर रही है।

फर्रुखाबाद: गौसपुर गांव में दो गुटों में जमकर मारपीट और फायरिंग, एक युवक घायल

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें