फर्रुखाबाद : संदिग्ध परिस्थितियों में नाले के पास मिला युवक का शव, शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था – दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Farrukhabad News : शनिवार की सुबह जनपद फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के पुटरी मंदिर रोड स्थित बघार नाला के पास खंती में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बता दें कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही युवक की बाइक पड़ी हुई थी। खंती में शव मिलने की सूचना पर देखते ही देखते ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई।

निजी ड्राइवर के रूप में हुई पहचान

मृतक युवक की पहचान गांव गुतासी निवासी लक्ष्मी नारायण शाक्य के 35 वर्षीय पुत्र ऋषभ के रूप में हुई। युवक की मौत की सूचना पर पत्नी पूजा समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बता दें कि मृतक फर्रुखाबाद के सराफा एवं व्यापारी नेता अनुपम रस्तोगी का निजी ड्राइवर था।

शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था ऋषभ 

पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पिता लक्ष्मी नारायण शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया कि ऋषभ शुक्रवार की रात लगभग 8:30 बजे नवाबगंज में मौसी के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए गया था और देर रात लगभग 1:00 बजे में वापस बाइक से लौट रहा था। हादसा कैसे हुआ और उसके साथ कौन था इसकी जानकारी नहीं है।

दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया 

मृतक ऋषभ के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 साल की बेटी शिवन्या वह 5 साल की बेटी आकांक्षा है। मृतक की एक बहन थी जिसकी शादी हो चुकी है। सुबह ऋषभ के चाचा निर्मल उर्फ छोटे ने ही सबसे पहले खंती में निर्मल का शव देखा था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

खंती में शव मिलने की सूचना पर SHO रामसहाय, भगर चौकी प्रभारी रामकेश यादव, बीबीगंज चौकी प्रभारी काशिफ हनीफ और हथियापुर चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें