Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बता दें कि युवक की बहन की शादी 11 दिसंबर को होनी थी जिसको लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं।

नाली के पास घायल अवस्था में मिला युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सयानी निवासी विजय पाल का 19 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार बीती रात करीब तीन बजे नौली-बिठौली मार्ग पर ग्राम नौली के पास घायल अवस्था में मिले थे।

डॉक्टर ने किया मृत घोषित
परिजनों को सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और मनोज को निजी वाहन से नगला भटाह स्थित एक डॉक्टर के पास ले गए। जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बहन की शादी की चल रही थीं तैयारियां
मनोज की बहन शिखा की शादी 11 दिसंबर को होनी थी। परिवार में मां ममता देवी, भाई सनोज और बहनें शिखा व कंचन हैं। मनोज अपने पिता के साथ खेती-बाड़ी में हाथ बंटाते थे।

पुलिस कर रही आवश्यक कार्रवाई
थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह के अनुसार, शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई अचरा चौकी प्रभारी शेखर सैनी कर रहे हैं। पुलिस नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।


























