फर्रुखाबाद : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप – पुलिस जांच में जुटी

Farrukhabad News : सोमवार को जनपद फर्रुखाबाद के शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव रामपुर जसू में एक 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवक की मौत की सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

शमशाबाद
मृतक रजनेश राजपूत का फाइल फोटो

प्रेम प्रसंग को लेकर लंबे समय से चल रहा था विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव रामपुर जसू निवासी वीरेंद्र राजपूत का 40 पुत्र रजनेश राजपूत अपने परिवार के साथ पिछले कुछ समय से फर्रुखाबाद में रह रहा था। उनके पुत्र गुरुवचन का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया कि करीब आठ महीने पहले गुरुवचन युवती को लेकर घर से चला गया था। बाद में पंचायत के माध्यम से युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। करीब चार महीने पहले वह दोबारा गुरुवचन के साथ चली गई थी।

पहले भी हो चुका था विवाद, थाने में दर्ज हुई थी शिकायत

परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि, इसी विवाद को लेकर 24 जून को युवती के परिजनों ने रजनेश पर रामपुर चौराहे के पास हमला किया था। इस संबंध में थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच विवाद बना हुआ था।

घर में मारपीट का आरोप, सुबह मिला युवक का शव

मृतक के भाई अमोल ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे नेम सिंह, उनकी पत्नी, साढ़ू धर्मेंद्र, उसकी पत्नी रजनी और चार अज्ञात लोग घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने रजनेश के साथ मारपीट की और परिवार को धमकाया। घटना के बाद रजनेश घर में ही थे। बुधवार सुबह हैंडपंप के पास उनका शव मिला। सुबह करीब 6:30 बजे अमोल ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। रजनेश की पत्नी आरती, पुत्र गुरुवचन और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि अभी मौखिक सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें