फर्रुखाबाद : कार धुलाई केंद्र से जेवर चोरी का पुलिस ने किया 24 घंटे में खुलासा, संचालक गिरफ्तार – सोने के जेवर बरामद

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार धुलाई केंद्र पर हुई जेवर चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में धुलाई केंद्र के संचालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गए सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इस खुलासे से इलाके में पुलिस की सक्रियता की सराहना हो रही है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

ऐसे दिया गया था चोरी की घटना को अंजाम

बता दें कि मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के अदिउली गांव निवासी वासुदेव सिंह ने 28 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने भाई के साथ जमापुर चौराहे के पास स्थित हनीफ धुलाई केंद्र पर कार धुलवाने गए थे। कार से बैग निकालकर बाइक पर रखने के बाद वह लैपटॉप से गूगल मीट की ऑनलाइन बैठक में व्यस्त हो गए। जब वह वापस पहुंचे तो बैग गायब था। कुछ देर बाद संचालक हनीफ ने बैग तो लौटा दिया, लेकिन उसमें रखे कीमती जेवर गायब मिले।

पुलिस ने आरोपी संचालक को किया गिरफ्तार

शिकायत मिलते ही राजेपुर थाना पुलिस और एसओजी टीम हरकत में आ गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कादरी गेट थाना क्षेत्र के सोताबहादुरपुर निवासी आरोपी अली मोहम्मद के पुत्र हनीफ को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बैग से कीमती सामान चोरी करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सोने का एक हार, दो अंगूठी, चांदी की पायल, महिला घड़ी और अन्य सामान बरामद कर लिया है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

पुलिस टीम की मुस्तैदी से मिला न्याय

अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में इस सफल घटना का खुलासा किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कादरी गेट थाने में मामला दर्ज है। इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने में राजेपुर थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी, उपनिरीक्षक गौरव कुमार शुक्ल और एसओजी टीम की भूमिका अहम रही। पुलिस की इस मुस्तैदी से पीड़ित परिवार को राहत मिली है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें