फर्रुखाबाद : पीईटी-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न: डीएम और एसपी ने किया औचक निरीक्षण

Farrukhabad News : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को फर्रुखाबाद जनपद में पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं, जिससे जिलेभर में परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो सकी।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

डीएम और एसपी ने संभाला मोर्चा, केंद्रों का लिया जायजा

परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शहर के कई प्रमुख परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल और क्रिश्चियन इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों की उपस्थिति और सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल में 262 और क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में 264 अभ्यर्थी उपस्थित पाए गए।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

अनुशासन और पारदर्शिता पर प्रशासन का विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस बल को केंद्रों के बाहर शांति और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें